{"_id":"61c21e0ca039721999380f91","slug":"three-miscreants-arrested-after-encounter-saharanpur-news-mrt570115579","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन
थाना सरसावा पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश दबोचे
सहारनपुर। हथियारों के बल पर व्यापारी से 1.62 लाख की नकदी लूटने वाले तीन बदमाशों को क्राइम ब्रांच और थाना सरसावा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 70 हजार की नकदी व हथियार बरामद हुए है।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि जनपद शामली के गांव बंतीखेड़ा निवासी व्यापारी कमलजीत पुत्र प्रवीण कुमार से 23 नवंबर को थाना सरसावा क्षेत्र में गांव जगहेता के जंगल में चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर 1.62 लाख की नगदी से भरा बैग लूट लिया था। बैग में जरूरी दस्तावेज भी थे। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से फायर भी किया था। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया था। सोमवार की रात क्राइम ब्रांच और सरसावा पुलिस ने गांव कुम्हारहेड़ा के जंगल से मुठभेड़ के बाद नीटू पुत्र अतर सिंह, पोपीन पुत्र शिवपाल निवासी गांव सुनेहटी कोतवाली देवबंद व पद्म पुत्र इंद्रपाल निवासी गांव कुम्हारहेड़ा थाना सरसावा को गिरफ्तार किया, जबकि मौके से आरोपियों का एक साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के 70,500 रुपये, एक बाइक, दो तमंचे, एक चाकू बरामद किया है। आरोपियों ने व्यापारी से लूट करना स्वीकार किया है। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। आरोपी लूट के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी जाएगी।