{"_id":"605791d78ebc3e8cd11fe2e6","slug":"three-injured-including-the-inspector-in-an-encounter-with-gokshos-saharanpur-news-mrt531059498","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशों से मुठभेड़ में दरोगा सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशों से मुठभेड़ में दरोगा सहित तीन घायल
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ दरोगा
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकशों से मुठभेड़ में दरोगा सहित तीन घायल
छुटमलपुर (सहारनपुर)। रात्रि गश्त के दौरान फतेहपुर पुलिस की गोकशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें एक उपनिरीक्षक सहित दो गोकश भी गोली लगने से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि मौके से फरार हुए घायल गोकशों के दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने कांबिंग कर धर दबोचा। पुलिस ने गोकशों के पास से दो तमंचे, कारतूस सहित एक क्विंटल गो मांस बरामद करने का दावा किया है।
सीओ सदर अजेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की रात साढ़े 11 बजे थानाध्यक्ष मनोज चौधरी टीम के साथ कलसिया रोड पर गश्त पर थे। इसी दौरान मुजफ्फराबाद की तरफ से आते दो बाइकों पर सवार चार लोगों को जैसे ही पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो ये फायरिंग करते हुए कमालपुर की तरफ भागने लगे। गोली लगने से दरोगा इंद्रसेन घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए पीछा किया। इसमें दो गोकश मोहतसिन उर्फ छोटा पुत्र अब्दुल रहीम तेली व मुनफैत पुत्र असगर निवासीगण इस्लाम नगर थाना बिहारीगढ़ पुलिस की गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े। जबकि उनके दो साथी जीशान पुत्र अब्दुल वहीद व गुलरेज पुत्र इसराइल निवासीगण इसलामनगर मौके से फरार हो गए, जिन्हें पीछा कर पुलिस ने धर दबोचा। दरोगा सहित तीनों घायलों को पुलिस ने रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि गोकशों के पास से दो 315 बोर तमंचे, तीन कारतूस, दो खोके, दो छुरे, दो बाइक, एक क्विंटल मांस व कटान के उपकरण बरामद हुए हैं। बरामद मांस का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराने के बाद उसके गोवंशीय होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि बरामद गोमांस को गड्ढा खुदवाकर दबवाने के साथ ही चारों गोकशों के खिलाफ गोवध संरक्षण अधिनियम, पुलिस पर हमले सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

मुठभेड़ स्थल पर पड़ी गौकशों की बाइक- फोटो : SAHARANPUR

फतेहपुर पुलिस की मुठभेड़ में घायल हुए गौकश- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन