फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three infected were found in the district, 60 patients were cured

जिले में तीन संक्रमित मिले, 60 मरीज ठीक हुए

Sun, 06 Feb 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three infected were found in the district, 60 patients were cured
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण तेजी के साथ कम हो रहा है। जनपद में शनिवार को मात्र तीन कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 60 लोग ठीक हुए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है, जिससे नागरिकों को बड़ी राहत मिल रही है। शनिवार को तीन मरीज मिले है। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक कुल 6,042 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वर्तमान में 273 एक्टिव मरीज हैं। माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह में सहारनपुर कोरोना के एक्टिव मरीजों से मुक्त हो जाएगा। नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि शासन और प्रशासनिक स्तर से उठाए जा रहे कदम तथा लोगों की समझदारी की वजह से कोरोना कम हो रहा है। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कम हुआ है, अभी खत्म नहीं हुआ। इसलिए एहतियात जरूरी है। हर नागरिक मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग लगातार करते रहे, साथ ही दो गज की दूरी भी जरूरी है, ताकि इस कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed