फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three including Dhaba operator arrested with three quintals of drugs

Saharanpur News: तीन क्विंटल नशीले पदार्थ के साथ ढाबा संचालक सहित तीन गिरफ्तार

Fri, 14 Apr 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 14 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Three including Dhaba operator arrested with three quintals of drugs
सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने डोडा पोस्त बेचने वाले दो सगे भाइयों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सगे भाई ढाबा संचालक हैं, जिनके पास से तीन क्विंटल डोडा पोस्त, कार और स्कूटी बरामद हुई है। आरोपी डोडे का चूर्ण बनाकर बेचते थे।
विज्ञापन

एसपी देहात सागर जैन ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना सरसावा इंस्पेक्टर सुबे सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव जलालपुर से ढाबा संचालक राजेंद्र उर्फ बबलू, उसके भाई जोगेंद्र निवासी जलालपुर और इनके ढाबे पर काम करने वाले मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तीन क्विंटल डोडा पोस्त, एक कार, एक स्कूटी, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो मिक्सर ग्राइंडर, तीन स्टील के जार बरामद हुए।
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सरसावा क्षेत्र में अंबाला हाईवे पर उनका ढाबा है। डोडे का चूर्ण बनाकर उनके पैकेट बनाकर वह ट्रक चालकों को बेचते थे। सलीम उनके ढाबे पर काम करता है, जो इस काम उनकी मदद करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 लाख है डोडा-पोस्त की कीमत

पुलिस का दावा है कि आरोपियों से बरामद डोडा-पोस्त कीमत 12 लाख रुपये है। आरोपी लंबे समय से डोडा-पोस्त बेच रहे थे। आरोपियों में राजेंद्र ने बीए पास है, जबकि जोगेंद्र ने कक्षा 12 तक पढ़ाई की है और मोहम्मद सलीम अनपढ़ है।


झारखंड से आता था डोडा

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि प्रवीण निवासी गांव मंगलोरा थाना झिंझाना जनपद शामली और संजय निवासी गांव दूभर थाना तीतरो से वह डोडा खरीदते थे। प्रवीण व संजय झारखंड से डोडा खरीदकर लाते थे। एसपी देहात ने बताया कि प्रवीण और संजय की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed