{"_id":"5e517f1e8ebc3ef40065ae9c","slug":"three-hour-block-on-ambala-saharanpur-rail-section-today-saharanpur-news-mrt470351972","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला-सहारनपुर रेल खंड पर आज तीन घंटे का ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला-सहारनपुर रेल खंड पर आज तीन घंटे का ब्लॉक
विज्ञापन
अंबाला-सहारनपुर रेल खंड पर आज तीन घंटे का ब्लाक
सहारनपुर। अंबाला डिवीजन की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर के मरम्मत के लिए रविवार को अंबाला-सहारनपुर रेल खंड पर तीन घंटे का ब्लॉक लिया। यह ब्लॉक अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग समय पर लागू होगा। डाउन और अप लाइन पर ये लागू होगा। ब्लॉक की वजह से ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ेगा। कुछ को रद भी करना पड़ा है।
अंबाला डिवीजन के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल रेल प्रबंधक हरि मोहन ने बताया अंबाला-सहारनपुर रेल सेक्शन के बीच दोपहर 1.20 मिनट से शाम 4.20 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक की वजह से अंबाला-लुधियान अप लाइन पर यही ब्लॉक 11.45 से दोपहर 2.45 के बीच के बीच रहेगा, जबकि सरहिंद-अंबाला अंदौरा सेक्शन पर यही ब्लॉक 10.45 और 1.45 के बीच रहेगा। दौरी-भटिंडा के बीच ब्लॉक की अवधि 1.10 दोपहर से शाम 4.10 बजे तक होगी। इस दौरान ब्लॉक अवधि में 54540 नंबर की रेलगाड़ी अंबाला-निजामुद्दीन के बीच शाम 4.25 शाम की बजाय शाम 3.10 पर चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 54551 अंबाला-भटिंडा पैसेंजर रेलगाड़ी अंबाला-पटियाला के बीच कैंसल रहेगी और अंबाला से शाम 3.20 शाम की बजाय इसे दोपहर 2.35 मिनट पर पटियाला से संचालित किया जाएगा। ट्रेन नंबर 64517 अंबाला-नांगल डैम पैसेंजर ट्रेन तेईस को रद रहेगी। 64516 नागल डैम-अंबाला पैसेंजर ट्रेन भी कैंसल रहेगी। जबकि ट्रेन नंबर 12357 कोलकाता-अमृतसर सुपरफास्ट रेलगाड़ी शनिवार को ही वाया अंबाला-चंड़ीगढ़-सहनेवाल परिवर्तित किया।