फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three highest selling units honored at the exhibition

Saharanpur News: प्रदर्शनी में सम्मानित की गई सर्वाधिक बिक्री करने वाली तीन इकाइयां

Mon, 05 Feb 2024 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 05 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three highest selling units honored at the exhibition
सहारनपुर। मंडलीय खादी महोत्सव के समापन पर सर्वाधिक बिक्री करने वाली तीन इकाइयों को सम्मानित किया गया। साथ ही उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रविवार को आईटीआई मैदान पर चल रहे मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का समापन हुआ। इसमें सर्वाधिक बिक्री करने वाली ज्वाला ग्रामोद्योग सेवाश्रम कानपुर, जुल्फकार हैंडीक्राफ्ट मुरादाबाद और चाहत जडी बूटी संग्रह एवं औषधि निर्माण इकाई प्रयागराज को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही तीन सर्वश्रेष्ठ सुसज्जित स्टॉल धारकों को भी सम्मानित किया गया। इनमें शिवम सेवा सदन गंगोह, संत विनोबा भावे सेवा संस्थान नकुड़ और राकेश कुमार पटियाला शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने कहा कि कुटीर उद्योग के प्रति लोगों को जागरूक करने में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। उद्योग विभाग की संयुक्त आयुक्त अंजू, उपायुक्त उद्योग वीके कौशल ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी एसएल अग्रवाल आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed