फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three girls and two youths caught in hotel, ruckus

Saharanpur News: तीन युवती और दो युवक होटल में पकड़े, हंगामा

Sat, 27 May 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 27 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three girls and two youths caught in hotel, ruckus
सहारनपुर के देहरादून रोड होटल से पकड़े गये जोडे को लेजाती पुलिस
सहारनपुर। देहरादून रोड पर एसएएम इंटर कॉलेज के पास एक होटल में पुलिस ने छापा मारकर तीन युवतियों और दो युवकों को पकड़ लिया। आरोप है कि होटल स्वामी यहां अनैतिक धंधा कराता है। वहीं, करीब दस लड़कों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट करते हुए हंगामा किया। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने पर तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में देहरादून रोड पर एसएएम इंटर कॉलेज के सामने एक होटल है। शनिवार की शाम नगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि होटल में अनैतिक धंधा चल रहा है। पुलिस टीम के पहुंचने से पूर्व एक युवक के साथ करीब दस युवकों ने होटल में पहुंचकर जमकर मारपीट करते हुए हंगामा किया। इसी बीच नगर कोतवाली इंस्पेक्टर नीरज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीन युवतियां एवं दो युवकों को हिरासत में लिया है। तब तक युवक से मारपीट करने वाले युवक फरार हो चुके थे। पुलिस युवतियों और युवकों को कोतवाली ले आई। युवक और युवतियों ने पुलिस को बताया कि होटल में वह जन्मदिन की पार्टी मनाने आए थे। युवतियों ने कहा कि वह बालिग हैं और अपनी मर्जी से युवकों के साथ आई हैं। उनके साथ अभद्रता व उनके साथी के साथ मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

होटल स्वामी को भी हिरासत में लिया
नगर कोतवाली पुलिस ने होटल स्वामी को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने उससे भी पूछताछ कर रही है। होटल के दस्तावेज भी पुलिस ने चेक किए। यहां पर आने वाले लोगों की आईडी जमा कराई जाती या नहीं, इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में अनैतिक कार्य होने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। तीन युवतियों और दो युवकों व होटल स्वामी को हिरासत में लिया गया है। युवक के साथ मारपीट करने के मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
-अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed