फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three farmers died in a single day in Khairsal

Saharanpur News: खैरसाल में एक ही दिन में तीन किसानों की माैत

Wed, 07 May 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Three farmers died in a single day in Khairsal
गंगोह। खैरसाल गांव में मंगलवार का दिन दुखद समाचार लेकर आया। एक ही दिन में तीन किसानों की असमय मृत्यु हो गई। अचानक हुई इन मौतों ने पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई। इसमें एक बुजुर्ग की मौत टीवी देखते-देखते हुई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि किसान जिले सिंह (82) हृदय रोगी थे, लेकिन हाल के दिनों में पूरी तरह स्वस्थ चल रहे थे। वह टीवी देखते समय अचानक कुर्सी से पीछे गिर पड़े। परिजनों ने जब उन्हें उठाया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उनकी मृत्यु के समय भी उनके हाथ में टीवी का रिमोट था। इसके अलावा बाबूराम भाटी (50) और विनोद कुमार (52) की भी मामूली अस्वस्थता के चलते मृत्यु हो गई। दोनों ही खेतिहर मजदूर थे और अपने परिवार का भरण-पोषण मेहनत-मजदूरी से करते थे। श्मशान घाट पर जैसे ही एक साथ तीन चिताएं जली। वहां मौजूद हर आंख नम हो उठी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed