फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three died in an accident in saharanpur last night

Saharanpur: बेहट में हाईवे पर यात्री बस- क्रेटा कार व स्कूटी टकराई, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Thu, 06 Oct 2022 10:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Oct 2022 10:03 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बेहट में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर हुआ। 

विज्ञापन
Three died in an accident in saharanpur last night
Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात बेहट में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा देर रात बेहट में हाईवे पर कबाड़ी बाजार के सामने हुआ। प्राइवेट यात्री बस विकासनगर से सहारनपुर जा रही थी। बेहट में कबाड़ी बाजार के सामने बस व क्रेटा कार की टक्कर हो गई।  इसी दौरान इन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से स्कूटी सवार टकरा गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: डौला में सीएचसी का भवन बनकर तैयार, बिजली के कनेक्शन का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में स्कूटी सवार मोहल्ला खालसा निवासी जरनैल सिंह (50) पुत्र लाल सिंह व मोहल्ला महाजनान सिंह शशिभूषण उर्फ बंटी (40) और कार सवार गांव उसंड़ निवासी सुलभ (35) पुत्र मेघपाल व अंकुर (30) पुत्र रजनीश गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेहट पहुंचाया। यहां मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने जरनैल सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि शशिभूषण, सुलभ व अंकुर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए गए।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शशि भूषण और सुलभ की भी मौत हो गई, जबकि अंकुर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed