{"_id":"633dd00315ee4832fd55c4cf","slug":"chc-building-ready-in-doula-waiting-for-electricity-connection-baghpat-news-mrt6083371143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: डौला में सीएचसी का भवन बनकर तैयार, बिजली के कनेक्शन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: डौला में सीएचसी का भवन बनकर तैयार, बिजली के कनेक्शन का इंतजार
Thu, 06 Oct 2022 08:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 08:18 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में डोला क्षेत्र में सीएससी का भवन बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन बिजली कनेक्शन के लिए 11 लाख का एस्टीमेट दिया गया है। हालांकि इसके लिए शासन से केवल ₹5 लाख ही मिले हैं। अब बिजली कनेक्शन के इंतजार में भवन शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
फ्री बिजली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत के डौला में सीएचसी का भवन बनकर तैयार हो गया है। विद्युत निगम में सीएचसी में कनेक्शन के लिए 11 लाख रुपये का इस्टीमेट तैयार किया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग को शासन से बिजली कनेक्शन के लिए पांच लाख मिले थे। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन से बजट की मांग की गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डौला गांव में सीएचसी का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद निर्माण कंपनी ने सीएचसी को स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया है। सीएचसी शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बिजली का कनेक्शन कराने की प्रक्रिया शुरू कराई गई थी।
सीएचसी में बिजली का कनेक्शन देने के विद्युत निगम की ओर से 11 लाख का स्टीमेट तैयार कराया था, जबकि स्वास्थ्य विभाग को शासन स्तर से पांच लाख की धनराशि आवंटित की गई थी। बजट के अभाव में सीएसी पर बिजली का कनेक्शन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
बिजली के कनेक्शन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन से बजट की मांग की गई है। सीएचसी शुरू होने पर डौला के अलावा आसपास के ग्रामीणों को गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। सीएचसी शुरू न होने के कारण ग्रामीणों को इलाज के लिए बागपत या फिर पिलाना जाना पड़ता था।
सीएचसी की बिल्डिंग तैयार हो गई है, बजट के अभाव में बिजली का कनेक्शन नहीं होने से अस्पताल शुरू नहीं हुआ है। शासन को बजट की मांग भेजी गई है। बजट जारी होते ही अस्पताल शुरू कराया जाएगा। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ