फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three died from fever

बुखार से तीन मौत

Wed, 21 Sep 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 21 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three died from fever
vdzgbdsx - फोटो : Getty Images
सहारनुपर के गंगोह में 36 घंटों में बुखार से गांव कोटडा और धलापड़ा के तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा नगर और देहात में बड़ी संख्या में लोग मलेरिया, टाइफाइड और वायरल की चपेट में है। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ता देख नागरिकों में भय का माहौल है।
विज्ञापन


गांव कोटडा निवासी 50 वर्षीय रणजीत सिंह को चार दिनों से बुखार था। परिजनों ने पहले गांव में उसका उपचार कराया। हालत में सुधार ना होने पर परिजनों ने सोमवार को उसे सीएचसी में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


वहां भी उसकी हालत बिगड़ने लगी तो चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। मंगलवार सुबह वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव के ही 40 वर्षीय मुस्तकीम की भी रविवार रात गांव में ही बुखार की तीव्रता के कारण मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गांव धलापड़ा के 32 वर्षीय नसीम ने दो दिन पूर्व दिल्ली स्थित अस्पताल में दम तोड़ा। उसके भाई मुबारिक के अनुसार नसीम को 15 दिन से बुखार था। अनेक स्थानों पर दिखाने के बाद हालत में सुधार ना होने पर परिजन उसे दिल्ली ले गए थे।

उधर, गांव कोटडा निवासी रणजीत सिंह की पुत्रवधु और पोती रीना को भी बुखार से हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के ब्लाक अध्यक्ष आसिफ चौधरी ने सीएचसी प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बताया कि गांव की लगभग आधी आबादी बुखार की चपेट में है। उन्होंने सीएचसी प्रभारी से मिलकर स्थिति से अवगत कराते हुए गांव में कैंप लगाने की मांग की थी, परंतु कोई व्यवस्था नहीं की गई। इससे हालात अधिक बिगड़ गए है। 


उधर डा. अनवर अंसारी ने बताया कि दो दिन पूर्व उन्हें गांव में बुखार फैलने की जानकारी मिली थी। स्टाफ की कमी के चलते शिविर नहीं लगाया जा सका। जल्द ही गांव में शिविर लगाकर जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed