फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three deaths in road accident

सड़क हादसे में तीन मौतों से मचा कोहराम

Mon, 10 Apr 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 10 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three deaths in road accident
सड़क दुर्घटना चिन्ह।
सहारनपुर के नानौता गांव से ईंट भट्ठे पर बाइक पर जा रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की ट्रक के साथ जबरदस्त टक्कर होने से दो महिलाओं सहित एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, सोमवार को गमगीन माहौल में सभी मृतकों का अंतिम संस्कार कराया गया।  नानौता क्षेत्र के गांव ओलरी निवासी विनोद कुमार पुत्र हरीपाल व उसके परिजन हरियाणा राज्य के कैथल के शिवंग में एक ईंट भट्टे पर काम करते हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि रविवार को विनोद अपनी पत्नि कुसुम (32 वर्ष), अपने बच्चों अंश (5 वर्ष), अंशुल (7 वर्ष) व अपनी चाची मीला देवी (55 वर्ष) पत्नि नाथीराम के साथ ईंट भट्टे पर एक ही बाइक पर सवार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है जब उनकी बाइक शाम 6 बजे कैथल क्षेत्र के ढांढ में पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इसमें मौके पर ही कुसुुम, मीला देवी व एक मासूम अंश की मौत हो गई।

जबकि एक बालक अंशुल व विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें कैथल थाना पुलिस द्वारा हायर सेंटर रेफर किया गया। उधर सोमवार को उक्त दोनो महिलाओं व बच्चे का शव गांव पहुंचने पर परिजन रो-रोकर बिलख उठे।


पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद बड़े ही गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल पिता, पुत्र हायर सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed