{"_id":"6a1f32d47eca10b75f0d97c4","slug":"three-bsp-leaders-expelled-accused-of-engaging-in-anti-party-activities-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-176733-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बसपा से तीन नेता निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बसपा से तीन नेता निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप
Wed, 03 Jun 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने वालों के प्रति बहुजन समाज पार्टी ने सख्त रुख अख्तियार किया हुआ है। बीते एक महीने में आधा दर्जन से अधिक नेताओं को निष्कासित किया जा चुका है। इसी क्रम में अब मंडल जोन प्रभारी और दो विधान सभा क्षेत्र प्रभारियों पर कार्रवाई की गई है।
जिलाध्यक्ष रजनीश बंधु ने बताया कि मंडल जोन प्रभारी राजेश कुमार प्रधान, बेहट विधान सभा अध्यक्ष वेदप्रकाश और रामपुर मनिहारान विधान सभा प्रभारी नफे सिंह के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत मिल रही थी। पार्टी सुप्रीमो मायावती तक उनका मामला पहुंचा था। पार्टी विरोधी गतिविधियों व पार्टी में अनुशासनहीनता को लेकर तीनों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी। इसके बावजूद भी इनकी गतिविधियों व कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया है। इसकी वजह से पार्टी व मूवमेंट के हित में तीनों को पार्टी से निष्कासित किया गया है।
उधर, 27 मई को को ललित गौतम पुत्र श्री भगवत प्रसाद को बेहट विधान सभा अध्यक्ष बनाया जा चुका है। इसके अलावा रामपुर मनिहारान विधान सभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्री सोनेश प्रधान पुत्र कलीराम सहगल को दी जा चुकी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दोनों ही पार्टी के प्रति समर्पित नेता हैं। उम्मीद जताई कि दोनों अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी हित में कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करेंगे।