फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three bovine smugglers arrested after encounter in Mirzapur

मुठभेड़ के बाद तस्कर पकड़े

Sun, 28 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three bovine smugglers arrested after encounter in Mirzapur
बेहट में थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए गोवंश तस्कर - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि उनका एक साथी भाग निकला। पुलिस को मौके पर दो जिंदा गोवंश मिले। पकड़े तस्करों के पास से दो तमंचे और दो कारतूस मिला है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विरेश पाल गिरि ने बताया पुलिस को रात में करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली नौशेरा के पास एक बाग में कुछ गोवंश तस्कर मौजूद हैं। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन तस्कर गिरफ्तार किए, जबकि उनका एक साथी भाग निकला। पुलिस को मौके से दो जिंदा गोवंश मिले और पकड़े गए तस्करों के पास से दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार तस्करों में बिलाल उर्फ बिल्ला और उस्मान उर्फ भोला उर्फ रहमान निवासी गांव रायेपुर थाना मिर्जापुर, शाहरुख निवासी सफरपुर थाना गंगनहर रुड़की जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुशील कुमार और जहांगीर, कांस्टेबल राहुल, अंकित धामा, मोनू व शौकीन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed