फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three arrested including couple with drugs

नशीली दवाओं के साथ दंपती सहित तीन गिरफ्तार

Thu, 16 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including couple with drugs
सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गये नशीली दवा के आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चंडीगढ़ में सप्लाई के लिए सहारनपुर में नशीली दवाएं खरीदने आए दंपती सहित तीन आरोपियों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम एक सूचना के आधार पर किशनपुरा में गोदाम पर छापा मारकर 3880 नशीले कैप्सूल और 652 प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए। मौके से आरोपी संदीप कौशल पुत्र जगदीश कुमार, भावना पत्नी संदीप निवासी रायपुरखुर्द, थाना विकासनगर जनपद चड़ीगढ़ व मेहरान पुत्र इफान निवासी दाबकी जुनारदार कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया। मेहरान ने अवैध रूप से किशनपुरा में गोदाम बना रखा है, जहां से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित सप्लाई की जा रही थी। संदीप और भावना चंडीगढ़ में नशीली दवाएं सप्लाई करने को यहां खरीदने आए थे। दोनों पति-पत्नी हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक के परामर्श पर ही मिलती हैं दवाएं
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को भी अवगत कराया गया है। क्योंकि, जो दवाएं बरामद हुई हैं, वह सिर्फ चिकित्सक के परामर्श और ईलाज के पर्चे पर लिखने के बाद ही निर्धारित मात्रा में मिलती हैं, लेकिन आरोपी नशे के लिए दवाएं खरीदने आए थे, जो महंगे दामों युवाओं को नशीली दवाएं बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed