फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three arrested for selling e-tickets by creating personal ID

Saharanpur News: व्यक्तिगत आईडी बनाकर ई-टिकट बेचने वाले तीन गिरफ्तार

Fri, 14 Apr 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 14 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for selling e-tickets by creating personal ID
सहारनपुर। व्यक्तिगत आईडी बनाकर ई-टिकट बेचने वाले तीन आरोपियों को आरपीएफ ने बेहट से गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 70 हजार कीमत के 45 ई-टिकट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


आरपीएफ को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग बेहट में व्यक्तिगत आईडी से रेल टिकट बनाकर बेच रहे हैं। बृहस्पतिवार को आरपीएफ उप निरीक्षक दीपक प्रताप शर्मा ने टीम के साथ बेहट में तीन दुकानों पर छापा मारा। इन दुकानों से पवन कुमार, आशीष सैनी और दिलशाद को साथ लेकर थाने लेकर आई। तीनों से थाने में पूछताछ की गई तो उन्होंने दो साल से ई-टिकट बनाने का काम करना स्वीकार किया। इनके पास से व्यक्तिगत यूजर आईडी से 45 ई-टिकट बरामद किए गए। आरपीएफ प्रभारी मोहित त्यागी ने बताया कि रेल टिकट को व्यक्तिगत आईडी से प्राप्त कर बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed