फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदगी के ये 14 दिन कभी नहीं भूल पाएंगे बच्चे, बोले- घर से नहीं निकलना... बाहर कोरोना घूम रहा है

Wed, 15 Apr 2020 02:17 AM IST
कपिल kapil सचिन त्यागी, अमर उजाला, मेरठ
सचिन त्यागी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Apr 2020 02:17 AM IST
सार

  • सुभारती मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन 8 बच्चों को किया गया डिस्चार्ज
  • बच्चे बोले- घर से नहीं निकलना... बाहर कोरोना घूम रहा है 
  • बच्चों के लिए ये 14 दिन जिंदगी में बड़े मायने रखते हैं।

विज्ञापन
Corona Virus Update News in Hindi, 36 people including eight children and 17 women have got well from Corona disease
एंबुलेंस में बैठा परिवार - फोटो : अमर उजाला

सुभारती मेडिकल कॉलेज में 14 दिन से क्वारंटीन आठ बच्चों, 17 महिलाओं समेत 36 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए। बच्चों के लिए ये 14 दिन जिंदगी में बड़े मायने रखते हैं। कोरोना का नाम सुनते ही ये सहम जाते हैं। सहमें भी क्यों नहीं? ये एक ऐसी महामारी की चपेट में आने से बचे हैं... जिसने पूरी दुनिया को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। घर जाने के लिए एंबुलेंस में बैठते इन बच्चों ने बातों-बातों में सभी को बड़ा सबक दे दिया। घर से बाहर तो नहीं खेलोगे... पूछे जाने पर वे मुस्कराए और बोले... घर से नहीं निकलना। बाहर अभी कोरोना घूम रहा है।

Corona Virus Update News in Hindi, 36 people including eight children and 17 women have got well from Corona disease
सुभारती अस्पताल में मरीजों की देखभाल करने वाले चिकित्सक और अन्य स्टाफ। - फोटो : अमर उजाला

मास्टर अली, बेबी आलिया... अलीना। डॉक्टर एक-एक करके नाम पुकार रहीं थीं। वार्ड से बाहर आते हर बच्चे-बड़े के चेहरे का रंग उड़ा हुआ था। डॉक्टर ने हालचाल पूछकर डिस्चार्ज कार्ड थमाया तो सभी के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। बच्चों की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। हर कोई बोल उठा, आज तो घर जाएंगे। खूब खेलेंगे। बच्चों को खुश देख सभी के चेहरे खिल उठे। बच्चों के साथ विक्ट्री चिन्ह बनाकर सभी गुनगुनाने लगे... हम होंगे कामयाब...हम होंगे कामयाब।

Corona Virus Update News in Hindi, 36 people including eight children and 17 women have got well from Corona disease
लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।  - फोटो : अमर उजाला

सुभारती मेडिकल कॉलेज में 14 दिन से कई परिवारों के 36 लोग क्वारंटीन थे। इनमें कोई खुर्जा निवासी क्राकरी कारोबारी का रिश्तेदार था तो कोई पड़ोसी। कई तो ऐसे थे, जिनके पड़ोस में क्रॉकरी कारोबारी अपने किसी रिश्तेदार से मिलने आया था। इन 36 लोगों में आठ बच्चे थे। 14 दिन बाद इन परिवारों की रिपोर्ट निगेटिव आईं तो स्वास्थ्य विभाग ने इनको घर जाने की अनुमति दे दी। सीएमओ दफ्तर से लिस्ट आने के बाद सुभारती मेडिकल कॉलेज से सभी को एंबुलेंस से घर भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Virus Update News in Hindi, 36 people including eight children and 17 women have got well from Corona disease
सुभारती हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने पर सराय बहलीम पहुंचे परिवार का मोहल्ले के लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।  - फोटो : अमर उजाला

फूल बरसाकर स्वागत
स्वस्थ होकर सराय बहलीम स्थित अपने घर लौटे 12 लोगों का क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इन्हें सुभारती मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी को अगले 14 दिन तक अपने ही घरों में क्वारंटीन रहने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
Corona Virus Update News in Hindi, 36 people including eight children and 17 women have got well from Corona disease
डॉक्टर्स - फोटो : amar ujala

मैम पूरा रखेंगे ध्यान 
वार्ड से एंबुलेंस के बीच डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम सभी को समझा रही थी कि 14 दिन तक आप लोग बाहर नहीं निकलना। किसी से मिलना भी मत। हर कोई हां में हां मिला रहा था। 10 साल तक के मासूम भी इन बातों को ध्यान से सुन रहे थे, जिन्हें वायरस के बारे में पता तक नहीं था। जब डॉक्टर अनीषा ने बच्चों से कहा कि बेटा घर पर साफ-सफाई का ध्यान रखना तो कई बच्चे एक साथ बोले, हमें अच्छे से रहना है। बाहर नहीं जाना है, वहां कोरोना घूमता है। बात नहीं मानी तो फिर ऐसे ही बाहर रहना पड़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed