{"_id":"6383a2307e8e80172939454c","slug":"three-accused-of-cow-slaughter-arrested-in-encounter-saharanpur-news-mrt6154714194","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुठभेड़ में गोकशी के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुठभेड़ में गोकशी के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़े गए गोतस्कर
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस की गोकशी के आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई। आरोपियों ने घेराबंदी होने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी पैर में गोली लगने घायल हो गया, जबकि दो को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपियों के पास से हथियार, कार और मांस बरामद हुआ है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि नकुड़ क्षेत्र से तीन लोग गोकशी कर कार से थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड की तरफ लौट रहे हैं। इसका पता लगते ही थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने गांव ऊनाली के जंगल में एक सैंट्रो कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने अंबाला रोड की तरफ कार को तेजी से दौड़ा लिया। घेराबंदी होने पर तीन लोग कार से उतरकर जंगल में भाग गए। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई तो एक आरोपी नदीम निवासी ढोलीखाल के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को पकड़ लिया। इसी दौरान पुलिस ने नदीम के साथी बल्लू निवासी एकता कॉलोनी और रिहान निवासी मोहल्ला चरवरबरदान को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सेंट्रो कार, एक क्विंटल मांस, दो तमंचे, कारतूस और एक छूरी बरामद की है। नदीम के खिलाफ गोकशी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के साथी बबलू निवासी ढोलीखाल, वासिल व असलम निवासी चाउसहसपुर कोतवाली नकुड़ के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जो गोकशी में इन आरोपियों के साथ शामिल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।