फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three 11th class students caught with nine stolen bikes

Saharanpur News: चोरी की नौ बाइकों के साथ पकड़े 11वीं के तीन छात्र

Fri, 05 Dec 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 05 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three 11th class students caught with nine stolen bikes
नकुड़। थाना पुलिस ने नसरुल्लागढ़ रोड से चोरी की दो बाइक के साथ 11वीं कक्षा के तीन छात्रों को पकड़ा है, जिनकी निशानदेही पर अन्य सात बाइक बरामद की हैं। तीनों मिलकर अपनी जरूरत पूरी करने के लिए मंडप आदि स्थानों से बाइक चोरी करते थे।
विज्ञापन

सीओ अशोक सिसोदिया ने बाइक चार गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो बाइकों पर सवार तीन किशोरों को रोककर कागज दिखाने को कहा, जिस पर वह कोई कागजात नहीं दिखा पाए। पूछताछ करने आरोपियों ने उक्त बाइक चोरी कर लाने के बात बताई। इसके बाद पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई और पूछताछ की। तीनों ने बताया कि वह मिलकर शादी समारोह में आए मेहमानों की बैंक्वेट हाल के बाहर से बाइक चोरी करते थे और उन्हें नकुड़-नयागांव रोड स्थित बंद पड़े एक पेट्रोल पंप पर छिपा देते थे।
विज्ञापन

पकड़े गए दो आरोपी गांव नसरुल्लागढ़ व एक गांव फतेहपुर जट्ट का निवासी है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर नकुड़-नयागांव रोड स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप से चोरी की अन्य सात बाइक भी बरामद की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed