फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Threatening to burn JE alive for disconnecting electricity connection

Saharanpur: बिजली कनेक्शन काटने पर जेई को जिंदा जलाने की धमकी, दहशत में आकर दी तहरीर

Sat, 15 Oct 2022 06:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2022 06:37 PM IST
सार

बिजली कनेक्शन काटने पर जेई को जिंदा जलाने की धमकी दी गई है। दहशत में आए जेई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Threatening to burn JE alive for disconnecting electricity connection
धमकी। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

सहारनपुर के बड़गांव में बिजली कनेक्शन काटने पर एक उपभोक्ता ने जेई के साथ गाली-गलौज कर जिंदा जलाने की धमकी दी है। दहशत में आए जेई ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गांव सिसौनी निवासी सपना पत्नी राजेश राजपूत के नाम घरेलू बिजली कनेक्शन है। उपभोक्ता पर एक लाख से अधिक का बकाया होने पर विभाग ने दो दिन पहले उसका कनेक्शन काटकर केबल उतार दिया था। आरोप है कि उपभोक्ता के पति राजेश राजपूत ने शिमलाना फीडर पर तैनात जेई ब्रजगोपाल सिंह के यूजीसी नंबर पर काल करके गाली-गलौज की। जेई को शीघ्र ही कनेक्शन चालू न करने पर जिंदा जलाने की धमकी दी। धमकी में प्रदेश सरकार के लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह सहित सरकार में बैठे लोगों को भी देख लेने की बात कही गई।
विज्ञापन


धमकी से दहशत में आए जेई ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जेई ने पुलिस को वह ऑडियो भी दी है, जिसमें उपभोक्ता द्वारा धमकी दी जा रही है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 353, 504 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gurmeet Ram Rahim: आश्रम में गुरमीत राम रहीम की एंट्री, बागपत की धरती पर गुजरेंगे 40 दिन, देखें आज की तस्वीरें

थाना प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है कि जेई ब्रजगोपाल सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ऑडियो की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: एक ऐसा स्कूल: जहां पढ़ाई के लिए करना पड़ता है तीन दिन का इंतजार, अफसर नहीं लेते सुध, तस्वीरों में देखें हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed