फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Threatened to kill himself as he told him

खुद को दरोगा बताकर दी जान से मारने की धमकी

Tue, 16 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill himself as he told him
सहारनपुर। फोन पर खुद को दरोगा बताकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला खाता खेड़ी निवासी नजराना साबरी ने एसएसपी को दिए पत्र में कहा कि वह कपड़ा कारोबारी है। उसकी एक फैक्टरी राजस्थान के जिला हनुमान गढ़ के भादरा में स्थित है। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने फैक्टरी में चोरी कराई थी। इसको लेकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अब आरोपी किसी अज्ञात व्यक्ति से अलग-अलग नंबरों से उसे फोन कराते हैं। कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को दरोगा बताते हुए जान से मारने और मामले में एफआर लगाने की धमकी देता है। आरोपियों को राजनीतिक लोगों को संरक्षण प्राप्त है। लगातार मिल रही धमकी से वह दहशत में है। नजराना ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed