{"_id":"5ef8d6848ebc3e4325013249","slug":"thousands-of-families-craving-electricity-for-eight-hours-in-summer-saharanpur-news-mrt4886593187","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में आठ घंटे बिजली को तरसे हजारों परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में आठ घंटे बिजली को तरसे हजारों परिवार
विज्ञापन
पेपर मिल रोड पर विद्युत लाइन पर गिरा पेड़
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर में सुबह आठ बजे के बाद गर्मी और उमस के बीच हजारों परिवार बिजली और पानी के लिए तरसते रहे । पेपर मिल रोड पर 33केवी की बिजली लाइन पर पेड़ टूटकर गिरने से ब्रेकडाउन रहा। इसके चलते सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक भी विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत निगम की टीमों को आपूर्ति सुचारु कराने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
इस हादसे के बाद शहर के घंटाघर चौक के पास ही स्थित पठानपुरा, रामनगर, गोविंद नगर, देहरादून चौक, पातालनगरी, जनकनगर, खान आलमपुरा, कोर्ट रोड, रेलवे रोड, बिजलीघर रोड, मंदिर वाली गली, टीचर कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में लोग बिजली के बिना बेहाल हो गए। पहले तो लोग यही सोचते रहे कि कट लगा हुआ है। बाद में जब तीन घंटे तक भी बिजली आपूर्ति नहीं आई तो वे परेशान हो गए। अधिकतर घरों के इनवर्टर ठप हो गए। इन हालात में लोगों को पानी के लिए भी जूझना पड़ा। गोविंद नगर के पास ही पूर्व विधायक राजीव गुंबर का आवास भी है। कुछ लोगों ने राहत के लिए उनसे भी संपर्क किया। कुछ दिन पहले भी यहां ऐसे ही कुछ हालात हो गए थे। ट्रांसफार्मर और लाइन में फाल्ट आने के कारण पठानपुरा, गोविंद नगर सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को परेशानी हुई थी।
लोगों को बाहर से पानी लेकर आना पड़ा
सहारनपुर। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण इन क्षेत्रों के लोगों को बाहर से पानी लेकर आना पड़ा। यहां के लोग एसएएम इंटर कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों से पानी लेने के लिए पहुंचे। लोगों ने कई घंटों बाद भी आपूर्ति सुचारु न होने पर गहरा रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
लोग गुस्से में आया तो पहुंचा निगम का टैंकर
सहारनपुर। बिजली और पानी से बेहाल क्षेत्र के लोगों ने जब क्षेत्रीय पार्षद को फोन कर गुस्सा जाहिर किया तो इसके बाद ही दोपहर नगर निगम का पानी का टैंकर पहुंचा और लोगों ने उससे पानी लिया। पार्षद की ओर से बताया गया कि पेपर मिल पर बिजली लाइन पर काम चल रहा है। इसलिए आपूर्ति सुचारु होने में देर लगेगी।
पेपर मिल रोड पर 33केवी की बिजली लाइन पर पेड़ गिरने के हादसे से आपूर्ति बाधित हुई है। पता चला है कि रेलवे की ओर से यहां यह काम करवाया जा रहा था। पेड़ काटते समय लाइन पर गिर गया और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति सुचारु कराने के लिए निगम की टीम को लगाकर आपूर्ति को सुचारु करवाया।
- पंकज श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम, सहारनपुर।

सहारनपुर के गोविन्द नगर में लाइट पानी ना होने टैंकर से पानी भरते क्षेत्रवासी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के पठानपुरा में लाइट पानी ना होने हैंडपंप से पानी भरकर लेजाते क्षेत्रवासी- फोटो : SAHARANPUR