फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thousands of bighas of crops destroyed due to change in Gangro river

Saharanpur News: गांगरो नदी का रुख बदलने से हजारों बीघा फसल हुई नष्ट

Sat, 02 Sep 2023 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Thousands of bighas of crops destroyed due to change in Gangro river
गांव नथमलपुर में गांगरो नदी के कारण बर्बाद फसलें। श्रोत-ग्रामीण
-खेतों में पानी खड़ा रहने से बनी दलदल
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने डीएम से लगाई समस्या के समाधान की गुहार

चिलकाना। खादर क्षेत्र में बहने वाली गांंगरो नदी का रुख कुछ लोगों द्वारा बदल देने के कारण दो गांवों की कई हजार बीघा जमीन में खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं। लगातार पानी भरे रहने से खेतों की जमीन में भी दलदल बन गई है। इन खेतों में घुसना तक दुश्वार हो गया है।
गांव मलकपुर चैनपुरा के कुरबान, मकसूद, इस्लाम, खलील, अब्बास, जुल्फान तथा गांव नथमलपुर के जमशेद, शराफत, जाबीर आदि ने बताया कि उनके खेतों के पास से होकर गांगरो नदी तथा एक नाला बहता है। आरोप है कि गांव नथमलपुर के कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए गागरो नदी तथा नाले की धारा में बांध लगाकर उसका रुख बदल दिया है। इस कारण उनके गांव की करीब पांच हजार बीघा जमीन में खड़ी फसल पानी भरने से पूरी तरह तबाह हो गई है। धान की फसल में नदी का रेत एक से तीन फीट तक चढ़ गया है। खेतों में मिट्टी की जगह दलदल हो गई। खेतों में खड़े पॉपुलर के पेड़ भी ज्यादा पानी होने के कारण पीले पड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि नदी अपनी धारा बदलती रहती है। सजरे के अनुसार नदी तथा नाले की पटरी पर तटबंध बनाया जाए। ग्रामीणों ने डीएम से फसलों के नुकसान की भरपाई तथा नदी का रुख बदलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हल्का लेखपाल अमित कौशिक ने बताया कि उन्होंने नाले में लगाए हुए अवरोध को कुछ दिन पहले हटवा दिया था। जब तक नदी पुराने स्वरूप में नहीं आएगी, तब तक समस्या का हल नहीं होगा। ग्राम प्रधान राकेश सैनी ने बताया कि नदी के विवाद को निपटाने के लिए गांव में पंचायत हुई थी। आपसी सहमति भी बन गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने समझौते को मानने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं था। जल्द ही समस्या का स्थाई हल निकाला जाएगा।
अमित कुमार सिंह
तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed