फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Those who share knowledge, look inside your fridge, you will find it full of meat

Saharanpur News: ज्ञान बांटने वाले अपने फ्रिज में देखें, मांस भरा मिलेगा

Tue, 03 Jun 2025 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Those who share knowledge, look inside your fridge, you will find it full of meat
देवबंद । ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार पर होने वाली कुर्बानी को लेकर सवाल उठाने वाले लोगों को जवाब देते हुए जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इस्हाक गोरा न कहा कि शरीयत में कुर्बानी का कोई और विकल्प ही नहीं है। जो लोग इसको लेकर ज्ञान बांट रहे हैं, वह अपने फ्रिज देखें मांस से भरे मिलेंगे।
विज्ञापन

मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने जारी एक बयान में कहा कि जो लोग केक काटने या अन्य तरीकों की बात कर रहे हैं, वह शरीयत की भावना को समझ ही नहीं सकते। दूसरों के मजहबी मामलों पर सवाल उठाने वाले सबसे पहले अपनी नीयत और किरदार का जायजा लें। मौलाना इस्हाक ने कहा इस्लाम में कुर्बानी कोई रस्म नहीं है, बल्कि एक अहम इबादत है। जिसे अल्लाह तआला की रजा (खुशी) के लिए अदा किया जाता है। इसका कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

कुर्बानी पर ज्ञान बांटने वाले यह जान लें कि यह अल्लाह के लिए होती है, इंसानों को दिखाने के लिए नहीं। इसे किसी पाखंड, तर्क या किसी की सहूलियत से नहीं तोला जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बकरीद पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें, जानवरों के अवशेष इधर-उधर न फेंके, कुर्बानी की वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed