फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Those who see the burning house, thatched roof is yours...

Saharanpur News: जलते घर को देखने वालों फूस का छप्पर आपका है...

Sun, 05 Mar 2023 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Those who see the burning house, thatched roof is yours...
सीआईएस की होली मिलन व जनरल बॉडी बैठक में दीप जलाकर शुभारंभ करते डॉ0 नवाज देवबंदी व नगर आयुक्त व
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की ओर से होली के पर्व पर विशेष सामान्य निकाय बैठक हुई। इसमें प्रख्यात गजलकार डॉ. नवाज देवबंदी ने अपनी उम्दा ग़जलों से सबका मनमोह लिया।
जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में डॉ. नवाज देवबंदी ने अपनी ग़जलें सुनाईं। उनकी ग़जल, जलते घर को देखने वालों फूस का छप्पर आपका है, आग के पीछे तेज हवा है आगे मुकद्दर आपका है। उसके कत्ल पर मैं चुप था मेरा नंबर अब आया, मेरे कत्ल पर आप भी चुप हैं अगला नंबर आपका है, सुनाई। नगरायुक्त ग़जल भारद्वाज ने अपनी रचना- एक आंखों के पास है एक आंखों से दूर, बेटा हीरा होता है और बेटी कोहिनूर सुनाकर जोरदार तालियां बटोरी।
विज्ञापन

राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी -1 सत्यपाल सिंह और अपर आयुक्त श्रेणी-2 एमएस चौबे ने कहा कि जीएसटी से संबंधित किसी भी समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि संस्था न सिर्फ अपने सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति भी सजग है। महासचिव मनजीत सिंह अरोड़ा, आशीष मिगलानी, एचएस चड्ढा, घनश्याम माहेश्वरी आदि ने भी विचार रखे। संचालन संदीप शर्मा ने किया। इस दौरान संजय कपूर, संजय गुप्ता, अमर गुप्ता, सुभाष मिगलानी, दिनेश माहेश्वरी नीरज माहेश्वरी बलजीत सिंह चावला,गौरव जैन, रविंद्र कालरा, अमित गोयल, मनोज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed