{"_id":"602ffbb58ebc3ee93075550b","slug":"those-who-do-not-deposit-kiosks-should-not-be-given-cartridges-dm-saharanpur-news-mrt5262002119","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखे जमा नहीं करने वालों को कारतूस न दिए जाएं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोखे जमा नहीं करने वालों को कारतूस न दिए जाएं: डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक दिशा निर्देश देते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सभी शस्त्र विक्रेताओं, शस्त्र व्यवसायिक डीलरों को निर्देश दिए कि 80 प्रतिशत खोखे जमा नहीं करने वाले शस्त्र लाइसेंस धारकों को कारतूस की बिक्री ना करें। लाइसेंस धारकों को कारतूस बेचते समय अन्य विवरण के साथ ही उनके मोबाइल नंबर को भी बिक्री रजिस्टर में अंकित किया जाए। जिससे कारतूसों का भौतिक सत्यापन कराते समय कठिनाई ना हो।
कलक्ट्रेट सभागार में प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि विक्रेता कारतूसों के सापेक्ष 80 प्रतिशत खोखे प्रति सप्ताह कार्यालय में जमा कराएं और उसकी सूचना की एक प्रति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भेजें। शस्त्र विक्रेता ने इस बाबत लापरवाही बरती तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पलिस अधीक्षक डॉ. एस चन्नप्पा ने सभी क्षेत्राधिकारियों को शस्त्र विक्रेताओं द्वारा बेचे गए कारतूसों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। यदि किसी शस्त्र लाइसेंसी द्वारा अधिक संख्या में कारतूसों को खरीदा जा रहा है उन्हें चिह्नित कर उनका भौतिक सत्यापन कराया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि जनपद में नौ शस्त्र व्यवसायिक डीलर हैं। जिनमें से छह नगर क्षेत्र एवं तीन शस्त्र व्यवसायिक डीलर तहसील देवबंद में हैं। इस दौरान सभी प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और शस्त्र विक्रेता आदि मौजूद रहे।
--------
नगायुक्त को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर। पार्षद मंसूर बदर ने नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपकर नगर निगम कार्यालय परिसर में 14 अप्रैल से पहले बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगवाने की मांग की। उन्होंने शबे-रात से पहले सभी कब्रिस्तानों की सफाई कराने और स्ट्रीट लाइट लगवाने की भी मांग की।