फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Those killed included businessman and his brother

मरने वालों में कारोबारी और उसका बहनोई शामिल

Tue, 26 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल-सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल-सहारनपुर Updated Tue, 26 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Those killed included businessman and his brother
पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से जिला अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खटोली मोड़ पर डंपर और कार के भीषण हादसे में चारों मृतकों की शिनाख्त हो गई है। इसमें कार चलाने वाला और अगली सीट पर बैठे युवक जीजा-साले थे। पीछे सवार दोनों युवक पंजाब के रहने वाले थे।
विज्ञापन


हादसे में खाक हुई कार भी जीजा-साले की ही थी। अमर उजाला में प्रकाशित फोटो के आधार पर परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। पहचान के बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद सहारनपुर में दोनों को सुपुर्दे खाक किया गया। हादसे में पंजाब के मृतकों के शव को परिजन ले गए। उधर, नागल पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रविवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद वाट्सअप पर डाली गयी दुर्घटना स्थल और शवों की फोटो सहित के आधार पर पंजाब के परिजनों ने दो युवकों की शिनाख्त कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर के गांव सूतरा निवासी 20 वर्षीय जयकरण उर्फ जस्सी पुत्र हरमल लाल और यहीं के 20 वर्षीय अजय मो. खान पुत्र बूटा खान के रूप में हो गयी थी और देर रात दोनों के परिजन भी यहां पहुंच गए थे। कार चालक और अगली सीट पर सवार युवक की भी सोमवार सुबह शिनाख्त हो गयी। 

इनमें से आग में जलकर मरा कार चालक थाना मंडी के साबरी का बाग निवासी लकड़ी कारोबारी 20 वर्षीय  शाह हारून पुत्र सलीम और दूसरा इसका बहनोई खजूरतला आदलगढ़ निवासी 35 वर्षीय यूसुफ था। कार भी शाह हारून की थी। 

मृतक शाहहारून के भाई साजिद ने बताया कि सोमवार की सुबह अमर उजाला में जलती कार की फोटो से उनकी बहन सादिया ने पहचान की। इसके बाद परिजनों ने भागदौड़ शुरू की। पुलिस से संपर्क कर जब मोर्चरी में आकर शव को देखा तो यूसुफ की पहचान कर ली।

जबकि शाहारून के शव के केवल अवशेष ही परिजनों  के सामने आये। पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिन्होंने पुलिस  को बताया कि शाह हारून और उसका बहनोई यूसुफ रविवार की अलसुबह घूमने की बात कह कर गाड़ी लेकर घर से निकले थे जिसके बाद रात में भी वापस नही लौटे थे। 

शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने दोनों शव भी पोस्टमार्टम को भिजवा दिए। आपको बता दें कि रविवार की सुबह नागल में सड़क बनाने वाली कम्पनी के डम्पर से गांव खतौली के निकट भिंड़त में आई10 कार सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी थी। इनमें से चालक तो कार में लगी आग में जलकर राख के ढेर में तबदील हो गया था।


ग्रामीण की तहरीर पर लिखा मुकदमा  ः हादसे के बाद पुलिस ने अमित पुत्र सुखबीर निवासी सरसीना की तहरीर पर एपीसीओ कंपनी के डंपर यूपी 25 एपी 5006 के चालक राजेश राय निवासी जिला गया (बिहार) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अब तक फरार चालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed