फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Those guilty of genocide are going to jail due to the lobbying of the central government

केंद्र सरकार की पैरवी के कारण नरसंहार के दोषी जा रहे जेल

Thu, 30 Sep 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Those guilty of genocide are going to jail due to the lobbying of the central government
सर्किट हाउस मे पंजाबी अकादमी उपाध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह व अकादमी के सदस्य राजकुमार छाबड़ा का स्व - फोटो : SAHARANPUR
केंद्र सरकार की पैरवी के कारण नरसंहार के दोषी जा रहे जेल
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह छाबड़ा ने कहा केंद्र सरकार की पैरवी के कारण ही वर्ष 84 नरसंहार के दोषी जेल जा रहे हैं।
सर्किट हाउस में बैठक के दौरान गुरविंद्र सिंह ने कहा कांग्रेस सरकारें वर्ष 1984 से लगातार कार्रवाई करने से बचती रही, जबकि केंद्र की मोदी सरकार की लगातार पैरवी के कारण नरसंहार के दोषी जेल जा रहे हैं। पहली बार उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास पर गुरु ग्रंथ साहिब जी को लाया गया और शबद कीर्तन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगत के साथ लंगर ग्रहण किया। कुछ लोग केंद्र सरकार द्वारा लाए नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे थे, अब अफगानिस्तान में तालिबान शासन आया तो इसी कानून के तहत 250 सिख परिवारों को शरण दी। यह नरेंद्र मोदी सरकार के प्रयासों से भी संभव हो पाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा पंजाबी भाषा को राज्य की तीसरी राजभाषा का दर्जा देने का प्रस्ताव अकादमी द्वारा पारित किया जा चुका है। पंजाबी अकादमी सदस्य सरदार सुदर्शन सिंह बेदी ने कहा कि सिख गुरुओं के बच्चों की शहादत पर प्रदेश में शहीदी दिवस मनाया जाता है। शीघ्र ही पंजाबी भाषा सीखने के लिए एक एप लांच किया जा रहा है, इसमें कोई भी व्यक्ति पंजाबी भाषा को सीख सकता है। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, केएल अरोड़ा, दिनेश सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed