फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Those coming from outside countries, Maharashtra, Karnataka, Mumbai and Delhi will be investigated

Saharanpur News: बाहरी देशों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मुंबई और दिल्ली से आने वालों की होगी जांच

Thu, 22 Dec 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Those coming from outside countries, Maharashtra, Karnataka, Mumbai and Delhi will be investigated
कोविड को लेकर वर्चुवल बैठक लेते कमिश्नर डा लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली और बाहरी देशों से आने वालों की कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं, साथ ही कहा कि मंडल के सभी जिलाधिकारी आईसीसीसी सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं। जरूरी दवाइयों की उपलब्धता को सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

कोविड के नए वैरिएंट के संक्रमण के दृष्टिगत मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने डीआईजी सुधीर कुमार सिंह के साथ मंडल के तीनों जिलाधिकारियों, सीएमओ से वर्चुअल बैठक की। मंडलायुक्त ने बताया कि कोविड के नए वैरिएंट के पूर्व के वैरिएंट की तुलना में कई गुणा तेजी से फैलने एवं गंभीर परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी आईसीसीसी सेंटर का स्वयं निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं। आमजन को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क के उपयोग एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करने पर बल दिए जाने की आवश्यकता है। मुख्य चिकित्साधिकारी एंटीबायोटिक दवाइयों एवं अन्य आवश्यक दवाइयों के स्टॉक की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन कर आपूर्ति सुनिश्चित करें, साथ ही वे सभी सीएचसी, पीएचसी केंद्र प्रभारियों की बैठक कर कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप चिकित्सा इकाइयों को अपडेट करते हुए पीपीई किट, टेस्टिंग किट, थर्मामीटर, वेंटीलेटर्स, ऑक्सीजन सिलिंडर, बेड, ऑक्सीमीटर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित रखें। सामान्य बुखार व सर्दी आदि के मरीजों की टेस्टिंग के प्रति लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहारनपुर मंडल कई राज्यों के सीमाओं से सटा हुआ है। इसलिए यहां और अधिक सतर्कता व सावधानी अपनाने जाने की आवश्यकता है। भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सफाई का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि ऐसे स्थानों पर संक्रमण तेजी से फैलने की संभावना रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed