फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   This time the sweet eid will be faded

इस बार फीकी रहेगी ‘मीठी ईद’

Wed, 20 May 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
This time the sweet eid will be faded
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान नही खुल सका रायवाला का कपड़ा बाजार - फोटो : SAHARANPUR
इस बार फीकी रहेगी ‘मीठी ईद’
विज्ञापन

सहारनपुर। ईद-उल-फितर को मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। रमजान पूरे होने के बाद मनाई जाने वाली वाली इस ईद को ‘मीठी ईद’ भी कहते हैं। लॉकडाउन की वजह से इस बार ईद की रौनक भी फीकी ही रहेगी और ऐसा पहली बार होगा। घरों में रहकर ईद की नमाज अदा की जाएगी और त्योहार मनाया जाएगा। शहर की प्रमुख जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में सिर्फ इमाम ही नमाज अदा करेंगे। इसी तरह अलविदा जुमे की नमाज अदा होगी।
ईद को लेकर इस बार बाजारों में रौनक नहीं है। लॉकडाउन की वजह से बाजार बंद पड़े हैं। सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक मिलने वाली छूट के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जा रही हैं, जबकि हर वर्ष रमजान माह में देर रात तक बाजार खुलते थे। चांद रात पर तो पूरी रात बाजारों में रौनक रहती थी। ईदगाह में साल में दो बार ईद की नमाज होती है, लेकिन इस बार ईदगाह बंद ही रहेगी।
विज्ञापन

करोड़ों का होता था व्यापार
ईद पर बाजारों में करोड़ों रुपये का व्यापार होता था। मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े, जूते, चप्पल, शीर बनाने के लिए मेवे खरीदते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। व्यापारी राधे श्याम नारंग, विवेक मनोचा, अनिल गर्ग ने बताया कि व्यापार का करोड़ों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानी बरतें और निर्देशों का करें पालन
नायब शहर काजी नदीम अख्तर का कहना है कि सावधानी बरतें और सरकार के निर्देशों का पालन करें। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद, उर्दू तालीमी बोर्ड के महासचिव दानिश सिद्दीकी ने कहा कि ऐसे नाजुक हालातों में घरों में रहकर ही अलविदा जुमा और ईद की नमाज अदा करें। भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी ने भी घरों में रहकर त्योहार मनाने की अपील की। वहीं एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश हैं कि सभी धार्मिक स्थल बंद रखे जाएं।

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान बंद किया गया वुड कार्विंग व रायवाला कपड़ा मार्केट का रास्ता

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान बंद किया गया वुड कार्विंग व रायवाला कपड़ा मार्केट का रास्ता- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान बंद पड़ा मिठाई बाजार पर खुली रही शराब की दुकान

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान बंद पड़ा मिठाई बाजार पर खुली रही शराब की दुकान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed