फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   This time 26 women out of 70 councilors reached the municipal board

Saharanpur News: नगर निगम बोर्ड में इस बार 70 पार्षदों में 26 महिलाएं पहुंची

Tue, 16 May 2023 11:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 16 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
This time 26 women out of 70 councilors reached the municipal board
सहारनपुर। नगर निगम के चुनाव में 70 पार्षदों में 26 महिलाएं चुनी गई हैं। वहीं कई पार्षदों के मुकाबले भी रोचक रहे। एक ओर जहां बदर परिवार ने इन चुनाव में लगातार दसवीं जीत हासिल की, वहीं कई पार्षद ऐसे रहे, जो लगातार दूसरी बार जीते है। कई पार्षदों की हार और जीत का अंतर भी चौंकाने वाला रहा।
विज्ञापन

मंसूर बदर ने बताया कि उनके पिता अय्यूब हसन बदर 1960, 65, 71 और 75 में लगातार सभासद चुने गए। वह बोर्ड में वाइस चेयरमैन भी रहे। उनके बाद मंसूर की माता अफसरी बदर को चुनाव लड़ाया गया और उन्होंने भी जीत को कायम रखा। मां अफसरी बदर के बाद से मंसूर बदर लगातार चुनाव लड़ रहे हैं। वह नगर निगम में दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं, जबकि इससे पहले के बोर्ड में लगातार तीन बाद सभासद रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार पर लगातार 10वीं जीत है।
विज्ञापन

उधर, वार्ड 66 से जैनब पार्षद चुनी गई हैं, पिछली बार इस वार्ड में जैनब के पति गुलशेर पार्षद थे। वार्ड 47 से अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा दोबारा चुने गए हैं। वार्ड 46 से ज्योति अग्रवाल के नाम पर जनता ने दोबारा मुहर लगाई है। वार्ड 68 से इमरान सैफी को दोबारा जीत का सौभाग्य मिला है। वार्ड 49 में रूबी दोबारा चुनी गई हैं। वार्ड 35 में दिग्वजय चौहान चुने गए हैं। इस वार्ड पर इससे पहले उनकी पत्नी गीता चौहान विजेता रही थी। वार्ड 23 में मुकेश गक्खड़ दोबाना पार्षद बने हैं, जबकि वार्ड 57 से फजलुर्रहमान को दोबारा जीत मिली है। वैसे इनकी यह तीसरी जीत है, वर्ष 2006 में वे सभासद चुने गए थे। इसके बाद से लगातार जीत हासिल कर रहे है। हकीकत नगर वार्ड 50 से अमित त्यागी लगातार दूसरी बार जीते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैनब को मिली सबसे बड़ी जीत
नगर निगम के चुनाव में वार्ड 66 से जैनब पत्नी गुलशेर को सबसे बड़े अंतर से जीत मिली है। उन्होंने 3600 से अधिक मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंदी को हराया। इनके अलावा वार्ड 58 से इस बार अनुज जैन मात्र एक वोट से जीते हैं, जो सबसे कम अंतर की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed