फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   This is not Paneer, this is poison, be careful, 15 samples found unsafe

Saharanpur News: पनीर नहीं, यह है जहर, रहें सावधान, 15 नमूने मिले असुरक्षित

Mon, 28 Apr 2025 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
This is not Paneer, this is poison, be careful, 15 samples found unsafe
सहारनपुर। अगर आप पनीर खाने के शौकीन हैं तो सावधान रहिए। पनीर के नाम पर जहर खा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने पूर्व में जांच के लिए भेजे गए पनीर के 15 नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। जांच में सामने आया है कि पनीर में रिफाइंड पाया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की मंडलीय टीम समय-समय पर दूध डेयरी, प्रतिष्ठान आदि का निरीक्षण करती रहती है। अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक टीम ने 106 पनीर के नमूने एकत्रित किए। इन्हें जांच के लिए अलग-अलग प्रयोगशाला में भेजा गया। उनमें से 60 पनीर के नमूनों की रिपोर्ट आई है। इनमें 35 नमूने अधोमानक पाए गए हैं, जबकि 15 नमूने असुरक्षित मिले। नमूनों की जांच में पता चला है कि रिफाइंड के माध्यम से तैयार किए गए नकली दूध से पनीर को तैयार किया गया था। जिन दुकानदारों के यहां से नमूने लिए गए थे, उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

- एक दिन पहले पकड़ी थी पनीर बनाने की फैक्टरी
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने एक दिन पहले शेखपुरा कदीम में छापा मारकर घर में पनीर बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। यहां पर रिफाइंड मिलाकर पनीर को तैयार किया जा रहा था। मौके पर आठ क्विंटल पनीर को नष्ट कराया था। हालत यह मिली थी कि पनीर पर मिक्खयां भिनभिनातीं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजती है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद कारोबारियों पर कार्रवाई होती है।- अशोक शर्मा, सहायक आयुक्त प्रथम, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed