फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   This is how you can identify real and fake notes.

Saharanpur News: इस तरह से कर सकते हैं असली नकली नोट की पहचान

Tue, 01 Sep 2026 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
This is how you can identify real and fake notes.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में 500 के नकली नोट पाए जाने के बाद असली और नकली नोट की पहचान को जानना आवश्यक है। केंद्रीय बैंक द्वारा इसके संबंध में समय-समय पर दिशा निर्देश और पहचान संबंधी गाइडलाइन भी जारी की जाती है।
500 रुपये के असली नोट की पहचान उसके आकार, रंग और कई सुरक्षा विशेषताओं से की जा सकती है। आरबीआई की वेबसाइट पर जारी जानकारी के मुताबिक 500 रुपये के नोट का आकार 63×150 मिलीमीटर है और इसका रंग स्टोन ग्रे है। नोट के आगे के हिस्से के मध्य में महात्मा गांधी का चित्र है, जबकि पीछे लाल किले की तस्वीर दी गई है। लाल किले पर बना तिरंगा अपने वास्तविक रंगों में दिखाई देता है। नोट पर मूल्यवर्ग को देवनागरी और अंग्रेजी दोनों में दर्शाया गया है। वहीं नोट को रोशनी के सामने रखने पर निर्धारित स्थानों पर 500 अंक दिखाई देते हैं। नोट को आंखों के सामने करीब 45 डिग्री के कोण पर रखने पर भी कुछ सुरक्षा चिह्न नजर आते हैं।
विज्ञापन

नोट को हल्का मोड़ने पर सुरक्षा धागे का रंग हरे से नीला होता दिखाई देता है। यह असली नोट की प्रमुख सुरक्षा विशेषताओं में से एक है। नोट पर 500 रुपये का इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क, छपाई का वर्ष, स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन भी अंकित होता है। नोट के मध्य की ओर भाषा पैनल दिया गया है। पीछे की तरफ भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की तस्वीर और देवनागरी में 500 रुपये अंकित है। इनमें से प्रमुख सुरक्षा विशेषताएं न होने पर नोट संदिग्ध हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृष्टिबाधित लोगों की सुविधा के लिए नोट पर उभरी हुई विशेष पहचान भी दी गई है। अशोक स्तंभ का प्रतीक, महात्मा गांधी का चित्र, ब्लीड लाइन और पहचान चिह्न खुरदरे रूप में मुद्रित किए गए हैं। इन्हें छूकर दृष्टिबाधित व्यक्ति नोट की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed