फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Third youth injured in road accident also succumbed

सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक ने भी दम तोड़ा

Tue, 29 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Third youth injured in road accident also succumbed
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव आसनवाली के पास दो सप्ताह पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की भी तम तोड़ दिया, जबकि दो युवकों की मौत हादसे वाले दिन ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे आसनवाली के ग्राम प्रधान राजेश कुुमार ने बताया कि 11 सितंबर को आसनवाली निवासी रजत कुमार और लोकेंद्र, मुगल माजरा निवासी अक्षय बाइक से आसनवाली की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में रजत और अक्षय की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि लोकेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। तब से लोकेंद्र का उपचार चल रहा था। सोमवार की रात में लोकेंद्र ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को सुबह के समय पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोकेंद्र की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया। पुवांरका चौकी प्रभारी ने बताया दुर्घटना के बाद ही ट्रैक्टर ट्राली चालक को पकड़कर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
सहारनपुर। देहरादून हाईवे पर कैलाशपुर की ओर से आ रहे टेंपो की टक्कर से बाइक सवार रमेश कुमार घायल हो गया। राहगीरों ने टेंपो चालक को पकड़ने का प्रयास भी, किया मगर वह तेजी से निकल गया। रमेश सहारनपुर से गागलहेड़ी की ओर जा रहा था। रास्ते में नौगजा पीर से आगे निकलते ही टेंपो चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। रमेेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed