मां के आचल से बच्चा छीनने का मामला: दबोचा गया तीसरा आरोपी, पूछताछ में खुला चौंकाने वाला राज
मां के आचल से बच्चा छीनने के मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आरोपी से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के पॉश एरिया मिशन कंपाउंड से मां की आंख में मिट्टी डालकर बच्चा छीनकर दो लाख रुपये में बेचने के मामले में तीसरे आरोपी को भी कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद हुई है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने तीसरे आरोपी विकास टंडन निवासी गांव मिर्जापुर थाना बड़गांव को दिल्ली रोड से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त कार, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस दो आरोपी ओमपाल और कुलदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
यह था मामला
खलासी लाइन निवासी हीना पत्नी संतोष कुमार शुक्रवार की रात पौने 12 बजे मिशन कंपाउंड में खेमका सदन के पास बैठी थी। तभी, थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी कुलदीप शर्मा वहां पहुंचा और हिना की आंख में मिट्टी डालकर उसकी गोद से सात माह के पुत्र शिवा को छीन लिया था।
यह भी पढ़ें: खतौली विधानसभा उपचुनाव: चढ़ने लगी सियासी आस्तीन, दूसरी पारी में सात महीने विधायक रहे विक्रम सैनी
इसके बाद आरोपी कार में बैठकर विकास के साथ फरार हो गया था। आरोपियों ने बच्चे को थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव अंबेहटा चांद निवासी राशन डीलर ओमपाल को दो लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने रविवार को कुलदीप और ओमपाल को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद किया था।
यह भी पढ़ें: MEERUT: न पिएं तो कैसे जिएं, पिएं तो बिगड़े सेहत, दूसरे दिन भी नहीं थमा गंदा पानी पीकर बीमार पड़ने का सिलसिला