फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thieves stole a bike from in front of their own house, two arrested

Saharanpur News: चोरों ने अपने ही घर के सामने से चुराई बाइक, दो गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 11 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole a bike from in front of their own house, two arrested
देवबंद। रणखंडी गांव में दो चोरों ने अपने ही घर के सामने से एक मेहमान की बाइक चोरी कर ली। मेहमान चोरों के घर के सामने चल रहे शादी समारोह में शामिल होने आया था। कोतवाली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रणखंडी की बधाई पट्टी निवासी निरंकार सिंह आठ फरवरी को गांव की खाला पट्टी में स्थित एक ग्रामीण के यहां शादी समारोह में शामिल होने आया था। उसने समारोह स्थल के पास एक घर के सामने बाइक खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक गायब मिली। पीड़ित ने अगले दिन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को रणखंडी खाला पट्टी निवासी सोनू उर्फ विजय प्रताप और विजय को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों दोस्त हैं और रुपये के लालच में मौका देखकर चोरी कर लेते हैं। उन्होंने ही घर के सामने खड़ी निरंकार सिंह की बाइक चोरी की थी। जिसे उन्होंने ईख के खेत में छिपा दिया था। सोमवार को वह उसे बेचने जा रहे थे। पुलिस ने ईख के खेत से बाइक बरामद कर ली है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed