{"_id":"6050f62c8ebc3ec89440d6b2","slug":"thieves-break-into-shop-near-police-post-saharanpur-news-mrt530148578","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने पुलिस चौकी के पास दुकान में सेंध लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने पुलिस चौकी के पास दुकान में सेंध लगाई
विज्ञापन
गंगोह। सोमवार को रात के समय पुलिस सहायता केंद्र से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने तीतरो मार्ग पर स्थित एक दुकान में पीछे से सेंध लगाई। चोर करीब ढाई लाख रुपये का सामान ले गए।
नानौता चौक पर स्थित पुलिस सहायता केंद्र से कुछ दूर स्थित तीतरो मार्ग पर मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी इरशाद मलिक पुत्र हाजी यासीन की इनवर्टर बैटरी की दुकान है। सोमवार की रात में चोरों ने दुकान के पीछे पड़े खाली प्लाट से दुकान में सेंध लगाई। दुकान में घुसे चोरों ने दुकान से विभिन्न कंपनियों के इनर्वटर बैटरी को चोरी किया। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने 12 बैटरी चोरी की। चोरों ने 25 नये इनर्वटर भी चोरी किए। इसके अलावा दुकान में रखी दस हजार की नगदी भी नहीं छोड़ी। दुकान से निकाला गया पुराना सामान भी वह वहीं छोड़ गए। दुकान मालिक के अनुसार चोर करीब ढाई लाख का माल चोरी कर ले गए। दुकान में चोरी का पता उस समय लगा जब सुबह करीब नौ बजे वह दुकान खोलने आए तो सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। संवाद
बाइक चोरी
चिलकाना। आल्हणपुर सहकारी समिति के सभापति रमेश पुत्र ताराचंद निवासी टोडरपुर भूखड़ी मंगलवार को अपने बेटे के साथ बाइक पर पठेड़ में सामान खरीदने आए। सड़क किनारे बाइक खड़ी करके रमेश दुकान में चला गया। दुकान से सामान खरीद कर जैसे ही रमेश वापस आया, तो बाइक गायब थी। रमेश ने पठेड़ पुलिस चौकी में तहरीर देकर बाइक बरामद करने की मांग की। संवाद