फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thief imprisoned in CCTV yet away from police

चोर सीसीटीवी में कैद फिर भी पुलिस से दूर

Sat, 24 Apr 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Thief imprisoned in CCTV yet away from police
लोहानी सराय में लोहे के सामान की दुकान से चोरी करने वाले युवक। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। दो दिन में चोरी की दो वारदात हुई, जिसमें चोर सीसीटीवी कैद हुए। उसके बाद भी पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई है। लापरवाह पुलिस के सामने चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

केस एक
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित वसंत विहार निवासी राजेंद्र बाठला के घर 22 अप्रैल को अलमारी की चॉबी बनाने आए दो युवकों ने परिवार को बातों में उलझाकर 20 तोले सोने के जेवरात और 65 हजार की नगदी साफ कर दी।
विज्ञापन

केस दो
थाना कुतुबशेर क्षेत्र के लोहानी सराय बाजार में अहकाम खान की लोहे के सामान की सामान से 21 अप्रैल को दो युवकों ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया। दोनों युवकों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हो गए, लेकिन पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन
देहात कोतवाली क्षेत्र की प्रेमपुरी कॉलोनी में छह अप्रैल की रात दो व्यक्ति गाय को डिग्गी में डालकर ले गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ, लेकिन पुलिस आरोपियों को तलाश नहीं पाई है।
केस चार
कोतवाली मंडी क्षेत्र में चिलकाना रोड पर स्थित राजीव कुमार की परचून की दुकान के शटर को चोरों ने उखाड़ने का प्रयास किया था। पास में लगे सीसीटीवी में चोर कैद हो गए।

चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा।
-राजेश कुमार, एसपी सिटी

वसंत विहार में चॉबी बनाने के बहाने चोरी करने वाले युवक। फाइल फोटो

वसंत विहार में चॉबी बनाने के बहाने चोरी करने वाले युवक। फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR

गाय को डिग्गी में डालते चोर। इससे पूर्व इलाके में घूमते हुए भी दिखे थे, जिनके चेहरे सीसीटीवी में क?

गाय को डिग्गी में डालते चोर। इससे पूर्व इलाके में घूमते हुए भी दिखे थे, जिनके चेहरे सीसीटीवी में क?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed