फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   They used to snatch to fulfill their hobby, now they have been arrested

Saharanpur News: शौक पूरा करने के लिए करते थे झपट्टामारी, अब हुए गिरफ्तार

Wed, 27 Nov 2024 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 27 Nov 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
They used to snatch to fulfill their hobby, now they have been arrested
सहारनपुर। अपना शौक और नशे की लत पूरा करने के लिए अकेले राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल आदि सामान छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क दूधली जाने वाले मार्ग पर घटना करने की फिराक में बैठे थे। आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, आठ नवंबर को सुरेश कुमार निवासी तिवाया रोड छज्जपुरा से बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया था। इसके बाद पीड़ित ने थाना जनकपुरी में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने गौरव पुत्र सुंदरलाल व सुमित उर्फ काला पुत्र रमेश निवासी दाबकी गुर्जर को सड़क दूधली जाने वाले मार्ग से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान बताया कि नशा व शौक पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। खासकर उन लोगों को निशाना बनाते थे, जो अकेले रहते थे। आठ नवंबर को घटना करना स्वीकार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed