फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be vigil on the border, Mandal will have 68 barriers

पंचायत चुनाव: सीमा पर होगी चौकसी, मंडल में बनेंगे 68 बेरियर

Fri, 12 Mar 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
There will be vigil on the border, Mandal will have 68 barriers
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडल के तीनों जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाएंगे और 68 जगह बैरियर भी लगेंगे। इनमें 31 अंतरराज्यीय बैरियर होंगे, जबकि 37 अंतर जनपदीय रहेंगे। खास बात यह है कि सर्वाधिक 25 अंतरराज्यीय बैरियर सहारनपुर में रहेंगे, क्योंकि यह जिला तीन राज्यों की सीमा से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

यह पूरी कवायद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रही है। ताकि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराए जा सके। बैरियर व्यवस्था भी ऐसे लोगों की रोकथाम के लिए होगी जो बाहरी राज्य अथवा दूसरे जनपद से आकर चुनाव में अशांति पैदा ना कर सके। इसके तहत सहारनपुर में आठ अंतर जनपदीय, 25 अंतर राज्यीय बैरियर होंगे, जबकि 84 पिकेट लगेंगी। मुजफ्फरनगर में 22 अंतर जनपदीय और चार अंतर राज्यीय बैरियर होंगे तथा 70 पिकेट ड्यूटी लगेंगी। वहीं, शामली में सात अंतरजनपदीय और दो अंतरराज्यीय बैरियर एवं छह पिकेट स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

एक जनवरी से अब तक हुई कार्रवाई
- 190 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हुई।
- 517 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हुई।
- 243 अपराधियों को जिला बदर घोषित किया गया।
- 295 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गईं।
- 46730 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद के लिए चालानी रिपोर्ट भेजी गई।
- 20491 को मुचलका पाबंद किया गया।
- 6801 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए।
अवैध शस्त्र वालों पर हुई कार्रवाई
असलहा सहारनपुर -- मुजफ्फरनगर -- शामली
पिस्टल --------- 90 ------------ 177 ------- 58
बंदूक ----------- 01 ------------ 00 --------- 00
चाकू ------------ 174 ----------- 72 --------- 37
कारतूस --------- 138 ---------- 348 ------- 101
गिरफ्तार आरोपी -- 270 ------ 241 -------- 96
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारियां तेजी से हो रही हैं। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जो चुनाव में अशांति फैला सकते हैं, ऐसे लोगों को मुचलका पाबंद किया जा रहा है। लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। - उपेंद्र अग्रवाल, डीआईजी रेंज, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed