फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be unbroken chanting at Sahasra Thakur temple from Makar Sankranti

मकर संक्रांति से सहंस्रा ठाकुर मंदिर में होगा अखंड जाप

Tue, 12 Jan 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
There will be unbroken chanting at Sahasra Thakur temple from Makar Sankranti
हंस्ररा ठाकुर मंदिर की फ़ोटो - फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी। प्राचीन सिद्धपीठ सहंस्रा ठाकुर मंदिर में तीन दिवसीय भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर 72 घंटे तक अखंड जाप किया जाएगा।
विज्ञापन

सिद्धपीठ शाकंभरी देवी क्षेत्र में बाबा भूरादेव से सात किमी दूर सुंदर रमणीक पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य सहंस्रा ठाकुर (सहस्त्रांशु नारायण) का मंदिर स्थित है। भागवत पुराण के अनुसार यहां पर विष्णु भगवान ने शिवजी की तपस्या कर श्रीकृष्ण अवतार का वरदान पाया था। मंदिर से नीचे की तरफ धर्मशाला एवं मंदिर परिसर में यात्रियों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था नि:शुल्क है। 24 घंटे भंडारे का भी आयोजन रहता है। मंदिर के प्रधान पुजारी तेलूराम ने बताया कि 14 जनवरी से 16 जनवरी तक तीन दिवसीय 72 घंटे लगातार भगवान विष्णु का ऊँ नमो नारायण का अखंड जाप किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जाप में पंडित सतीश मांझीपुर, भगत कृपाल मंत्री, भगत बाबूराम, दिनेश गुप्ता, भगत घनश्याम चौहान, भगत रविन्द्र चौहान उर्फ पुन्नू भागेदारी करेंगे। अखंड जाप का समापन 16 जनवरी को भंडारे के बाद विधिवत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed