फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be two days of traffic on the roads of the district, seeing the exit from the houses

जिले की सड़कों पर दो दिन रहेगा चक्का जाम, घरों से निकले देख कर

Wed, 11 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
There will be two days of traffic on the roads of the district, seeing the exit from the houses
छुटमलपुर (सहारनपुर)। जिले में दो दिन तक हाईवे पर सफर करने वाले किसानों द्वारा किए जाने वाले चक्का जाम से जूझेंगे। भाकियू टिकैत जहां 11 दिसंबर को चार जगहों पर तो वहीं भाकियू तोमर 12 दिसंबर को तीन जगहों पर सड़क मार्ग जाम कर गन्ना मूल्य सहित विभिन्न मांगों को रखेगी। ऐसे में लोग घर से निकलने से पहले हाईवे पर जाम की स्थिति का पता कर लें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष चौ चरण सिंह के अनुसार उनकी यूनियन से जुड़े किसान सोमवार 11 दिसंबर को छुटमलपुर के फतेहपुर भादो में सहारनपुर-देहरादून राजमार्ग, नागल में गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर हाईवे, सरसावा के शाहजहांपुर में सहारनपुर-अंबाला हाईवे और बेहट के मिर्जापुर में सहारनपुर-यमुनौत्री हाईवे को सुबह 11 बजे जाम कर देंगे। इस सिलसिले में उन्होंने छुटमलपुर में बैठक में कार्यकर्ताओं से चक्का जाम की रणनीति पर विचार विमर्श किया। इस दौरान जिला प्रवक्ता रघुबीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष डा राजबीर सिंह, अजय कांबोज, मनोज कमाली, पद्म सिंह, कोमिल चौधरी, प्रदीप चौधरी, वीरेंद्र सिंह, मो. गुलजार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के आह्वान पर यूनियन से जुड़े किसान जिले में छुटमलपुर के ज्योति किरण चौक, बड़गांव और नागल में स्टेट हाईवे पर 12 दिसंबर को चक्का जाम और गन्ने की होली जलाने का काम करेंगे। यूनियन के मंडल प्रभारी अजय पुंडीर ने यहां बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की। उन्होंने कहा कि तीन साल से गन्ना मूल्य न बढ़ाने, बकाया का भुगतान न होने, पाती और पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ लिखी जा रही रिपोर्ट के खिलाफ किसानों ने आंदोलन की राह पकड़ी है। बैठक में जिला महासचिव प्रधान संजय कांबोज, सदर तहसील प्रभारी राव सलीम, छुटमलपुर नगर अध्यक्ष हाजी सलीम, पुंवारका ब्लाक प्रभारी सुनील राणा, मुजफ्फराबाद ब्लाक अध्यक्ष सुशील कांबोज, सलीम जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश टिकैत की जनसभा स्थगित
छुटमलपुर। भाकियू जिला अध्यक्ष चौ चरण सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर को ग्राम औरंगाबाद में प्रस्तावित यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ राकेश टिकैत की जनसभा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed