Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be surveillance from ground to sky

Saharanpur News: जमीन से लेकर आसमान तक होगी निगहबानी

Thu, 18 Apr 2024 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 18 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
There will be surveillance from ground to sky
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार कर लिया है। शुक्रवार को मतदान वाले दिन चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे। इसके तहत 40 कंपनी अर्धसैनिक बल, आठ कंपनी पीएसी, 310 निरीक्षक, 1260 उपनिरीक्षक, 10 हजार कांस्टेबल, तीन हजार से अधिक होमगार्ड मुस्तैद रहेंगे। संवदेनशील इलाकों में 36 ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। 19 अप्रैल को मतदान होगा जिसमें जिले भर में 17 हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेक्षक संकेत एस भोंडवे ने बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों को लेकर समीक्षा की। जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवान भी मतदान केंद्रों पर बृहस्पतिवार की सुबह से पहुंचना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

450 मतदान केंद्र और 375 संवदेनशील इलाके चिह्नित
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि शरारती तत्वों को चिह्नित कर लिया गया है। उन्होंने अब तक अपराधियों पर की गई कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसएसपी ने कहा कि 450 संवदेनशील मतदान केंद्र और 375 इलाके चिन्हित किए गए हैं। यहां पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रामक प्रचार करने वालों केस दर्ज करने निर्देश
सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वाले 1300 अकाउंट पुलिस ने बंद करा दिए हैं। सोशल मीडिया सेल ने 200 से अधिक ऐसे लोगों को चिन्हित कर लिए गए हैं, जिनके खिलाफ एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। इनमें कई अकाउंट ऐसे भी थे, जो फर्जी बनाए गए थे। फर्जी अकाउंट बनान वालों की भी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed