{"_id":"65ea106e0ede730702081664","slug":"there-will-be-relief-on-holi-railways-will-run-two-special-trains-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-119653-2024-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: होली पर मिलेगी राहत, रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: होली पर मिलेगी राहत, रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें
Fri, 08 Mar 2024 12:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:02 PM IST
सार
होली पर यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
Indore train cancelled
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
होली पर यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है। इसमें पहली सहारनपुर-अंबाला और दूसरी श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-वाराणसी के बीच चलेगी। इनमें से एक 21 से 24 मार्च तक और दूसरी ट्रेन 24 मार्च से दो अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन
होली का त्योहार 25 मार्च को है, जिसमें अभी काफी दिन शेष हैं। लेकिन अधिकांश ट्रेनों में बुकिंग फुल हो चुकी है। ऐसे में रेलवे ने होली के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 01654 श्री माता वैष्णो देवी-बनारस स्पेशल एक्सप्रेस 24 से 31 मार्च तक सिर्फ सोमवार को कटरा से रात 11:35 बजे चलेगी। शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, अंबाला होते हुए सहारनपुर में सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी।
यहां से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ होते हुए रात 11:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01653 बनारस-श्री माता वैष्णों देवी स्पेशल एक्सप्रेस 24 से दो अप्रैल तक सिर्फ मंगलवार को सुबह 5:30 बजे चलेगी, जो सहारनपुर में रात 8:15 बजे आएगी। इसके बाद समान रूट से होते हुए अगले दिन सुबह 8:30 बजे जम्मूतवी व सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04921-22 सहारनपुर-अंबाला-सहारनपुर स्पेशल ट्रेन 21 से 24 मार्च तक चलेगी। ट्रेन नंबर 04921 सहारनपुर से सुबह 4:40 बजे रवाना होगी, जो अंबाला सुबह 6:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04922 अंबाला से रात 8:20 बजे चलकर सहारनपुर में रात 10:30 बजे आएगी।