{"_id":"6758aee61322ef38430902e6","slug":"there-will-be-relief-from-disruption-in-power-supply-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-137921-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बिजली आपूर्ति बाधित होने से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बिजली आपूर्ति बाधित होने से मिलेगी निजात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विद्युत निगम ने जिले की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने को कई कार्य कराने की रूपरेखा तैयार की है। खासकर गर्मियों में होने वाले फाल्ट से निपटने को विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बिजलीघरों में नई मशीनें और क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मर लगाने के अलावा कई कार्य जल्द पूरे कराए जाएंगे।
दरअसल, गर्मियों में विद्युत आपूर्ति की खपत बढ़ जाती है। बिजलीघरों में लगी मशीनों व ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते हैं। इसके साथ ही आंधी-तूफान के दौरान फाल्ट होने पर कई-कई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इन समस्याओं से निपटने को विद्युत निगम ने कार्यों की शुरुआत करेगा।
इसके तहत जिले के 138 बिजलीघरों में नई मशीनें, नए ट्रांसफार्मर, क्षेत्रों में नए खंभे लगाए जाएंगे। विभाग ने नए ट्रांसफार्मर और मशीनें भी मंगवा ली हैं, जिनको बिजलीघरों में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
इन कार्यों को लेकर पिछले दिनों पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक ने भी सहारनपुर आकर समीक्षा की थी।