फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be power cuts in many areas of the city.

Saharanpur News: शहर के कई क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती

Sun, 04 Oct 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
There will be power cuts in many areas of the city.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। रविवार यानी आज विद्युत लाइनों के अनुरक्षण कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत निगम की ओर से अलग-अलग उपकेंद्रों पर सुबह आठ से दोपहर एक बजे के बीच बिजली कटौती की जाएगी।
नगरीय अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि पेपर मिल उपकेंद्र से जुड़े राज विहार और मिल व्यू फीडर राजविहार, ब्रजेश नगर, इंद्रा काॅलोनी की आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। जैनबाग उपकेंद्र के कलसिया रोड फीडर से जुड़े शिव धाम कॉलोनी और माता गढ़ क्षेत्र, जनक नगर, तारावती रोड, शक्ति नगर और विष्णु धाम में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

मानकमऊ शहरी उपकेंद्र के शारदा नगर फीडर से जुड़े शारदा नगर, ग्रीन पार्क और रामलीला मैदान क्षेत्र में भी सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, हकीकत नगर उपकेंद्र के इनकम टैक्स फीडर पर सुबह आठ से नौ बजे तक पोल शिफ्टिंग के चलते अहमदबाग, सुंदर विहार, पवन विहार, आर्यन सिटी और मंदाकिनी विहार में आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed