फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be one and a half lakh recruitments in railways: Railway Minister

रेलवे में होंगी डेढ़ लाख भर्तियां : रेलमंत्री

Sat, 16 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
There will be one and a half lakh recruitments in railways: Railway Minister
गांव चुहड़पुर कला में कार्यक्रम को संबोधित करते रेल मंत्री - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे में विभिन्न पदों पर डेढ़ लाख भर्तियां होंगी। युवाओं को नौकरी मिलेगी तो उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। ट्रेनों को नई तकनीक से जोड़ा जा रहा है। सहारनपुर में ही 12 हजार हार्स पावर के इंजन तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी को रेल लाइन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

रेलमंत्री शुक्रवार को पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2014 से 2021 में बंपर भर्तियां हुई हैं। पिछले कुछ महीने में ही 17 हजार युवाओं को रेलवे में नौकरी मिली। आगे डेढ़ लाख भर्तियां होंगी। नई पीढ़ी, नई टेक्नोलॉजी से जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले रेलवे में 42 हजार करोड़ का निवेश होता था, लेकिन उसके बाद से रेलवे में 90 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। नई ट्रेनें, नए इंजन और ट्रेनों में नई तकनीक लाई गई। सहारनपुर के खानआलमपुरा यार्ड में 12 हजार हार्स पावर के इंजन बन रहे हैं।

मां जगदजननी शाकंभरी देवी की पूजा अर्चना करते रेल मंत्री

मां जगदजननी शाकंभरी देवी की पूजा अर्चना करते रेल मंत्री- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed