{"_id":"64d139e4832068d9740a9e74","slug":"there-will-be-no-education-in-private-schools-today-there-will-be-protest-against-the-black-belt-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-7337-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: निजी स्कूलों में आज नहीं होगी पढ़ाई, काली पट्टी से होगा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: निजी स्कूलों में आज नहीं होगी पढ़ाई, काली पट्टी से होगा विरोध
विज्ञापन
-आजमगढ़ में प्रधानाचार्य और शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में हैं स्कूल संचालक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आजमगढ़ में प्रधानाचार्य और शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य प्राइवेट स्कूल संचालकों में नाराजगी है। गिरफ्तारी के विरोध में उन्होंने आठ अगस्त को उक्त संस्थाओं में शिक्षण कार्य नहीं करने और काली पट्टी बांधकर विरोध जताने का निर्णय लिया है।
प्रोग्रेसिव स्कूल फोरम और सहोदय कॉमप्लेक्स के आह्वान पर आठ अगस्त को सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य निजी स्कूलों में शिक्षण कार्य नहीं होगा। शिक्षक और स्टाफ पहुंचेगा, लेकिन वह काली पट्टी बांधकर अपना काम करेगा। संगठनों की मांग है कि आजमगढ़ की घटना में गिरफ्तारी से पहले निष्पक्ष जांच होनी चाहिए थी। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने भी आठ अगस्त को स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद रख काली पट्टी बांधकर विरोध में शामिल होने की घोषणा की है।
उधर, प्रोग्रेसिव स्कूल फोरम और सहोदय कॉमप्लेक्स के पदाधिकारियों ने उक्त मामले में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में संयोजक सुरेंद्र चौहान, अध्यक्ष नरगिस मलिक, सचिव सुधीर जोशी, शकील अहमद, भव्य जैन आदि शामिल रहे।