{"_id":"678e9d226ce059cbd5011b1a","slug":"there-will-be-no-buffaloes-in-the-dairy-and-no-dirt-will-spread-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-140828-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डेयरी में न रहेंगी भैंसें न फैलेगी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डेयरी में न रहेंगी भैंसें न फैलेगी गंदगी
Tue, 21 Jan 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के चंद्र नगर में छापेमारी के दौरान नगर निगम के अधिकारी। स्त्रोत-नगर निगम
- फोटो : संवाद
सहारनपुर। बड़े-बुजुर्गों को अक्सर कहते देखा जाता है कि जब मरीज नहीं रहेगा तो मर्ज खुद ब खुद खत्म हो जाएगा। सोमवार को कुछ ऐसा ही नगर निगम की टीम ने किया। सड़क पर बार-बार गंदगी फैलाए जाने से परेशान होकर निगम की टीम ने चंद्रनगर स्थित डेयरी से दो भैंसों को ही जब्त कर लिया। डेयरी में न भैंसें रहेंगी और न ही गंदगी फैलेगी।
दरअसल, नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को पशु डेयरियों का निरीक्षण किया गया। नवीन नगर, चंद्रनगर और ओजपुरा समेत कई स्थानों पर टीमें पहुंचीं। इस दौरान चंद्रनगर स्थित एक डेयरी पर गंदगी मिली। इससे पहले कि डेयरी संचालक कुछ कह पाता, निगम की टीम ने डेयरी में बंधी दो भैंसें ही जब्त कर लीं।
इसके लिए बाकायदा टेंपो बुलाया गया। दोनों भैंसों को टेंपो में चढ़ाकर नगर निगम की गोशाला में छोड़ा गया। डेयरी संचालक तर्क देता रहा कि दोबारा गंदगी नहीं मिलेगी, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। गंदगी मिलने से भैंस जब्त की कार्रवाई से डेयरी मालिक भी हैरान रह गया।