फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be coordination of caste equations in booth committees

Saharanpur News: बूथ कमेटियों में होगा जातीय समीकरणों का तालमेल

Sat, 25 Feb 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 25 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
There will be coordination of caste equations in booth committees
सहारनपुर। नगर निकाय और अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की भाजपा व कांग्रेस ने तैयारियां शुरू दी है। इसके तहत बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। बूथ कमेटियां जातीय समीकरण के आधार पर बनाई जाएंगी। इनमें प्रत्येक वर्ग के कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा संगठन में महानगर और जिला कार्यकारिणी में बदलाव होगा। इससे पूर्व पार्टी बूथ कमेटियों को मजबूत करने में जुट गई है। बूथ कमेटियों पर हर वर्ग के कार्यकर्ता को शामिल किया जाएगा। इसको लेकर कार्यकर्ताओं की सूची भी तैयार की जा रही है। इसके लिए मंडल अध्यक्षों और संयोजकों को भी जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी का कहना है कि जल्द बूथ कमेटियां घोषित होंगी। पार्टी चुनाव की तैयारियों में लगी है।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस हाईकमान ने जनपद और महानगर स्तर के पदाधिकारियों को बूथ कमेटियों में सर्व समाज के कार्यकर्ता और लोगों को पार्टी से जोड़कर शामिल करने के लिए कहा है। इसके तहत संगठन ने बूथ कमेटियों के लिए कार्यकर्ताओं की सूची बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस भी नगर निकाय के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली का कहना है कि संगठन पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई निवर्तमान पार्षदों के कटेंगे टिकट
सहारनपुर। नगर निगम के 70 वार्ड हैं। इनमें 30 से अधिक भाजपा के निवर्तमान पार्षद हैं और इनके अलावा 12 मनोनीत निवर्तमान पार्षद हैं। इस बार पार्टी हाइकमान कई निवर्तमान पार्षदों के टिकट काटने की तैयारी कर चुकी है। उनकी जगह पर नए चेहरों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया जाएगा। इसके अलावा महापौर के टिकट के लिए भी मंथन चल रहा है। महानगर संगठन के कई पदाधिकारी भी टिकट मांग रहे हैं, लेकिन पार्टी हाइकमान ने स्पष्ट कर दिया कि पहले पद छोड़ना होगा और तभी दावेदारी करें।


युवाओं को मौका देेगी कांग्रेस
कांग्रेस भी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस नगर निगम के 70 वार्डों पर ज्यादातर युवाओं को मौका देगी। युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही महिलाओं को भी चुनाव लड़ाया जाएगा। पार्टी की मंशा है कि टिकट देने में हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को ध्यान रखा जाए। इनमें खासकर युवाओं को चुनावी मैदान में उतारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed